मंगलवार, 2 मई 2017

“नीर : द वाटर बुलेटिन” के प्रवेशांक का हुआ विमोचन

जमशेदपुर। उपायुक्त  अमित कुमार ने जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जिले में जल आपूर्ति की दिशा में किये जा रहे प्रशासनिक प्रयासों को आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज ” नीर : द वाटर बुलेटिन ” की औपचारिक शुरुआत की।  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के उपसमाहर्ता संजय कुमार की पहल पर शुरू किये गए इस जागरूकता नागरिक पत्रक को जिला जन संपर्क कार्यालय की तरफ से प्रकाशित किया जायेगा।  डीपीआरओ  श्रीमती उर्वशी पांडेय ने बताया कि उक्त पत्रक अभी प्रायोगिक तौर से 31 मई तक प्रकाशित किया जायेगा।  संजय कुमार ने बताया कि उक्त बुलेटिन मुद्रित स्वरुप के साथ साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगा।  इसके लिए एक विशेष वेब  पेज www.waterbulletin.blogspot.com बनाया गया है जिस पर अपना ईमेल दर्ज कराकर नियमित रूप से इस बुलेटिन को सब्स्क्राइब  किया जा सकता है।  इसके अलावा फेसबुक पेज facebook.com/waterbulletin पर तथा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7903796154 के माध्यम से भी नागरिक अपने सुझाव और शिकायत भेज सकेंगे।  इस अवसर पर  एडीसी सुनील कुमार , डीआरडीए डायरेक्टर श्रीमती उमा महतो , डीएलओ अखिलेश कुमार भी मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं: