डाउनलोड
करें मोबाईल एप्लिकेशन
"जल संचयन" और जानें जल संरक्षण से जुड़े पहलुओं को
हमारी दिनचर्या
को आसान बनाने तथा विभिन्न सूचनायें सहजता से प्राप्त करने के लिए हमारे देश सहित पूरी दुनिया में विभिन्न अनुप्रयोगों युक्त करोड़ों मोबाइल एप्लीकेशन मौजूद हैं और नित नए लाखों मोबाईल एप अस्तित्व में आते भी जा रहे हैं। सूचनाओं की डिजिटल होती दुनिया में इसी प्रकार की पहल केंद्र सरकार के जल संसाधन विभाग ने जल सरंक्षण की दिशा में लोगो को जागरूक करने , उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान करने तथा अपने इलाके में जल उपलब्धता जानने के लिए एक मोबाईल एप "जल संचयन " लांच किया है। अतः पानी
बचने की दिशा में कार्य करने वाले या इस विषय
को लेकर स्थानीय आंकड़े जानने की इच्छा रखने वाले या फिर इस दिशा में कार्य करने वाले शोधार्थियों और पत्रकारों के लिए यह एप उपयोगी है। यहाँ यूजर अपनी सुविधानुसार हिंदी या अंगेजी भाषा चुन सकता है।
माननीय
प्रधान मंत्री द्वारा शुरू की गई डिजिटल इंडिया पहल के अनुसरण
में केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने मौजूदा विभिन्न तकनीकों के माध्यम से आम आदमी को वर्षा जल संचयन के लिए
प्रेरित करने के लिए यह पहल करते हुए उक्त मोबाइल एप्लिकेशन "जल संचयन" विकसित किया है। मोबाइल ऐप का शुभारंभ पिछले साल नई दिल्ली में विज्ञान भवन में जल संसाधन मंत्री, सुश्री उमा
भारती ने किया था।
"जल संचयन" एप उपयोगकर्ता के अनुकूल एंड्रॉइड मोबाइल एप्लिकेशन है जिसमें एकल प्लेटफॉर्म में वर्षा जल संचयन के सभी घटकों को शामिल किया गया है। यह उपयोगकर्ता को स्थान की स्थिति और इंटरैक्टिव मॉड्यूल से जानकारियां हासिल करने की अनुमति देता है, उपयोगकर्ता को उसके गांव /शहर में संभावित वर्षा
जल के आंकड़े उपलब्ध करने के साथ किसानो को भी जानकारी देता है कि किस फसल में प्रति इकाई क्षेत्रफल कितने पानी की आवश्यकता है। इसके अलावा,
यह योजनाबद्ध डिजाइन, लाभ और संचालन और रखरखाव पहलुओं की भी जानकारी प्रदान करता है. यह जल संरक्षण और जलापूर्ति के क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों, एजेंसियों, तकनीकी संस्थानों और जमीनी संगठनों
के संपर्क सूत्रों की जानकारी भी प्रदान करता है। यूजर अपने स्थान को फीड कर मौजूदा भूजल स्तर , वर्षा की स्थिति , नक़्शे आदि पल भर के अंदर प्राप्त कर सकता है।
डाउनलोड करें
इच्छुक
एंड्रॉइड मोबाईल फ़ोन उपभोक्ता Google Play स्टोर में जाकर "जल संचयन
" / “ Jal Sanchayan” टाइप करके एप को खोजे और Install कर लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें